Study in US: MS in CS और MS in AI में से किस डिग्री पर जल्दी मिलेगी मोटी सैलरी वाली जॉब, एक्सपर्ट से जानिए
Study in US
Study in US ; आजकल दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का डंका बज रहा है। टेक इंडस्ट्री से लेकर एजुकेशन सेक्टर तक, हर जगह एआई की ही चर्चा है। ऐसे में भारतीय छात्रों के बीच भी कंप्यूटर साइंस और एआई की पढ़ाई का क्रेज तेजी से बढ़ा है। खासकर जो स्टूडेंट्स मास्टर्स की पढ़ाई (Study Abroad) के लिए अमेरिका (US) जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके मन में एक बड़ा कन्फ्यूजन है।
छात्र अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उन्हें MS in Computer Science (CS) करना चाहिए या फिर MS in Artificial Intelligence (AI) की स्पेशलाइज्ड डिग्री चुननी चाहिए? अमेरिकी जॉब मार्केट के लिहाज से कौन सा कोर्स ज्यादा सुरक्षित है और किसमें वीजा और नौकरी मिलने की संभावना ज्यादा होती है?
इस उलझन को दूर करने के लिए एआई एक्सपर्ट और ‘लर्निंग स्पायरल’ (Learning Spiral) के फाउंडर मनीष मोहता ने कुछ बेहद महत्वपूर्ण बातें शेयर की हैं, जो हर भारतीय स्टूडेंट को जरूर जाननी चाहिए।
एक्सपर्ट की राय: डिग्री के नाम से ज्यादा क्या देखते हैं अमेरिकी रिक्रूटर्स? (MS in CS vs MS in AI)
मनीष मोहता के अनुसार, जब बात अमेरिका में नौकरी पाने की आती है, तो वहाँ की कंपनियां केवल आपकी डिग्री का नाम (CS या AI) देखकर आपको हायर नहीं करतीं। अमेरिकी टेक इंडस्ट्री में जॉब हासिल करने के लिए मुख्य रूप से तीन चीजें सबसे ज्यादा मायने रखती हैं:
- यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा (University Reputation): आप किस ग्रेड या रैंकिंग की यूनिवर्सिटी से पढ़ रहे हैं।
- टेक्नीकल स्किल्स (Technical Skills): कोडिंग, एल्गोरिदम और डेटा स्ट्रक्चर पर आपकी कितनी मजबूत पकड़ है।
- प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस (Practical Experience): आपने पढ़ाई के दौरान कितने लाइव प्रोजेक्ट्स या इंटर्नशिप्स की हैं।
टॉप यूनिवर्सिटी बनाम स्पेशलाइज्ड कोर्स: क्या है बेहतर विकल्प?
अक्सर छात्रों के सामने यह सवाल आता है कि क्या किसी टॉप लेवल (Tier-1) की अमेरिकी यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस (CS) में मास्टर्स करना बेहतर है, या फिर किसी एवरेज (Tier-2) यूनिवर्सिटी से एआई (AI) में स्पेशलाइजेशन करना?
इस पर एक्सपर्ट का कहना है कि किसी प्रतिष्ठित और टॉप रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स (MS in CS) करने वाले छात्रों के पास करियर के बहुत ज्यादा विकल्प (Broad Career Options) होते हैं। कंप्यूटर साइंस का सिलेबस काफी व्यापक होता है। इसके छात्र पढ़ाई के दौरान इलेक्टिव सब्जेक्ट्स, रिसर्च प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप के जरिए भी एआई की फील्ड में आसानी से एंट्री ले सकते हैं।
हालांकि, अगर किसी एआई (AI) डिग्री का सिलेबस सीधे तौर पर आज की टेक इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है और उसे बड़ी टेक कंपनियों का सपोर्ट हासिल है, तो वो छात्र भी मजबूत दावेदार होते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि छात्र को मशीन लर्निंग (Machine Learning), जेनरेटिव एआई (Generative AI) और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) का गहरा और व्यावहारिक ज्ञान हो।
QS रैंकिंग: अमेरिका की टॉप-10 यूनिवर्सिटीज (Top US Universities for CS & AI)
अगर आप साल 2026-27 के सत्र के लिए अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो क्यूएस (QS) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अनुसार ये यूएस की टॉप यूनिवर्सिटीज हैं:
| रैंक | AI के लिए टॉप अमेरिकी यूनिवर्सिटी | कंप्यूटर साइंस (CS) के लिए टॉप यूनिवर्सिटी |
| 1 | मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) | मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) |
| 2 | स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी | स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी |
| 3 | कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी | कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी |
| 4 | यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्केले (UCB) | यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्केले (UCB) |
| 5 | हार्वर्ड यूनिवर्सिटी | हार्वर्ड यूनिवर्सिटी |
| 6 | यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स (UCLA) | प्रिंसटन यूनिवर्सिटी |
| 7 | प्रिंसटन यूनिवर्सिटी | कॉर्नेल यूनिवर्सिटी |
| 8 | वाशिंगटन यूनिवर्सिटी | यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स (UCLA) |
| 9 | येल यूनिवर्सिटी | येल यूनिवर्सिटी |
| 10 | न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) | कोलंबिया यूनिवर्सिटी |
अमेरिकी जॉब मार्केट क्रैक करने के लिए CV में क्या करें हाईलाइट?
एक्सपर्ट मनीष मोहता ने भारतीय छात्रों को सलाह दी है कि यदि वे यूएस में पढ़ाई पूरी करने के बाद वहीं एआई या टेक सेक्टर में नौकरी पाना चाहते हैं, तो उन्हें अपने रिज्यूमे (CV) को मजबूत बनाने पर काम करना चाहिए।
कंपनियां डिग्री के भारी-भरकम नाम से ज्यादा इस बात से प्रभावित होती हैं कि छात्र ने कॉलेज के दिनों में क्या काम किया है। इसलिए अपने सीवी में एआई और मशीन लर्निंग से जुड़े लाइव प्रोजेक्ट्स, कोडिंग बूटकैंप्स, टेक कंपनियों के साथ की गई इंटर्नशिप्स और अगर कोई रिसर्च पेपर पब्लिश हुआ हो, तो उसे विशेष रूप से हाईलाइट करें। यही प्रैक्टिकल नॉलेज आपको इंटरव्यू के दौरान दूसरे उम्मीदवारों से आगे रखेगी।
| WhatsApp ग्रुप से जुड़ें |
| Join WhatsApp Group |
